संघर्ष के लिए Motivational Quotes | Struggle Motivational Quotes in Hindi

Struggle Motivational Quotes in Hindi : दोस्तों आज हर एक व्यक्ति का जीवन संघर्षों से घिरा हुआ है, जिस व्यक्ति को जिन्दा रहना है उसे संघर्ष करना ही पड़ेगा। जीवन में संघर्ष किये बिना ना हम कुछ हासिल कर सकते हैं और ना ही ज़िंदा रह सकते हैं। अपने सपनो और अपनी मंजिल को पाने के लिए संघर्ष उतना ही जरूरी है जितना जिन्दा रहने के लिए ऑक्सीजन।

लेकिन उस संघर्ष जो जारी रखने के लिए एक चीज बहुत आवश्यक है जिसे हम Motivation कहते हैं आप चाहे कुछ भी कर रहे हो, कोई भी बड़े से बड़ा काम या छोटे से छोटा काम आप उसे तक तक भली-भाँति नहीं कर सकते जब तक आप उसे करने के लिए Motivate न हों। इसलिए आज हमने अपने इस Post में कुछ ऐसे Struggle Motivational Quotes in Hindi शेयर किए हैं जो आपको अपने सपनो को पूरा करने और मंजिल को पाने के लिए जरूर Motivate करेंगे।

Struggle Motivational Quotes in Hindi

Struggle Motivational Quotes in Hindi :

सफलता का आशीर्वाद केवल उन्हें ही मिलता है जिन्होंने कभी संघर्ष के क़दमों को स्पर्श किया हो।
आपका संघर्ष जितना बड़ा होगा आपकी सफलता उतनी ही बड़ी होगी।
जितनी भारी मुसीबतों की ज़ंजीरें आपके क़दमों में बंधी रहेंगी इनके उतरने पर आपकी उड़ान उतनी ऊँची होगी।
अपने आप को कभी भी दुर्भाग्यशाली मत समझो, क्यूंकि आप अकेले नहीं हो जो संघर्ष कर रहे हो। 
 खाली बैठ कर खुली आँखों से सपने देखने का कोई परिणाम नहीं निकलता, मुसीबतों के सागर हाथ पैर मारे बिना पार नहीं होते।
ठोकर खा कर गिरना फिर खुद को खुद ही संभालना, फिर दोबारा से चलना यही संघर्ष है और यही जीवन का सत्य है।
मुश्किल घड़ी मजबूत इरादों को जन्म देती है।
जिसके संघर्ष में कुछ बात है उसकी पूरी दुनिया में एक अलग ही पहचान होती है।
जो व्यक्ति आपकी निंदा कर रहा है उसे कुछ मत कहिये, एक समय बाद आपका संघर्ष उन्हें खुद ब खुद जवाब दे देगा।
अगर आप अपनी सोच में सुधार कर लेंगे तो आपके संघर्ष का सफर बहुत ही सुहाना होने वाला है।
जिंदगी में गिरना भी बेहद जरुरी हैं क्योंकि अपनी असल औकात का हमें तभी पता चलता है।
दुनिया में उसी व्यक्ति का नाम हुआ जिसने अपने संघर्षों से दुनिया को चौंका दिया। 
खुद पर भरोसा सबसे बड़ी चीज है, अगर आपको खुद पर भरोसा है तो आप जरूर सफल होंगे। 
मुझे इसलिए जीतना है क्योंकि सब चाहते हैं कि मैं हार जाऊं। 
मुस्कुराते रहिए क्योंकि तभी आप अपने संघर्षों का मजा ले पाएंगे। 
खुद को निखारने के लिए मुसीबतों से लड़ना ही पड़ेगा। 
संघर्ष इंसान को अंदर और बाहर दोनों तरफ से मजबूत बनाता है। 
संघर्ष करने से कभी घबराना मत दोस्त क्योंकि यही तुम्हे आने वाले समय में बहुत कुछ दिला सकता है।
संघर्ष जारी रखिए आज नहीं तो कल आपकी किस्मत जरूर चमकेगी। 
लोगो के पीछे भागने से अच्छा हैं की आप अपने सपनो के पीछे भागे परिणाम ज्यादा अच्छे मिलेंगे।
आपका संघर्ष ही आपको सफलता के द्वार तक पहुंचा सकता है। 
मेहनत करने से पीछे मत हटना कभी अन्यथा जीवन सुधरते-सुधरते बिगड़ जायेगा।
आपके आज का संघर्ष आपको आने वाले कल को बहुत ही बेहतर बनाने वाला है।
याद रखना संघर्ष के मार्ग पर कोई तुम्हारा साथ नहीं निभाएगा, लेकिन जब कामियाब हो जाओगे तो हर व्यक्ति तुम्हारे पीछे आएगा। 
आज नहीं तो कल जीत मिलना तय है अगर तुम्हारे इरादे नेक हैं। 
मुश्किलों से भागो मत उनका सामना करना सीखो, अगर होना चाहते हो तुम भी कामियाब तो अपने इरादे हमेशा पक्के रखो।
जो व्यक्ति अपने कार्य को लेकर तत्पर रहते हैं उन्हें मुश्किलें हल करने में ज्यादा मुश्किल नहीं होती।
मुश्किलों से डरकर भागना सबसे बड़ी कायरता है।
मुश्किल घड़ी मजबूत इरादों को जन्म देती है।
हमे खुद पर गर्व होना चाहिए की जीवन के सफर में हम इतनी दूर तक आ गए, और हमे खुद पर भरोसा होना चाहिए की हम और दूर तक जा सकते हैं।
दूर तक चलने के लिए लिए अपने क़दमों से ज़ंजीर हटा दीजिए और कभी चलते हुए ध्यान न भटके इसीलिए अपने मुँह पर ताला लगा दीजिए।
मुश्किलें इंसान को मजबूर नहीं बल्कि उसके इरादों को मजबूत बना देती है।
कष्ट आपके बुरे कर्मों की वजह से नहीं, आपके आने वाले कल को बेहतर बनाने के लिए आते है।
मुसीबतों के हल सोचने से नहीं खोजने से मिलते है।
रुक जाइए और पछताइए यह सोच कर की मैं क्यों रुक गया या फिर चलते रहिए और खुद को खुद पर गर्व करने का एक मौका दीजिए।
सब कुछ ख़त्म तब तक नहीं होता जब तक आपका जीवन बचा हुआ है।
आप मुसीबत की लहरों को नहीं रोक सकते पर आप उनमें तैरना ज़रूर सीख सकते है।
एक व्यक्ति को उसका चेहरा ख़ास नहीं बनाता बल्कि उसका संघर्ष उसे ख़ास बनाता है।

Struggle Quotes in Hindi :

अगर आप आज रुक जाते हैं तो आपका आज तक का सारा संघर्ष बर्बाद हो जाएगा।
जितने कड़े संघर्ष का दर्द, उतनी बड़ी सफलता का सुकूं।
एक परिंदा केवल तब हवा से ज़मीन पर गिर जाता है जब वह अपने परों को फड़फड़ाना छोड़ देता है।
सबकी संघर्ष की अपनी कहानी होती है बस किताबों में छपती उसी की है जिसका अंत सबसे शानदार होता है।
संघर्ष की पैदल यात्रा में भावनाओं में बहने की अनुमति नहीं है।
हार के आराम से संघर्ष की थकान लाख गुना बेहतर है।
संघर्ष के दौरान सपनो से नज़दीकी और नींद से फासले बनाए रखना बेहद ज़रूरी है।
इससे फ़र्क़ नहीं पड़ता की आप कितनी जल्दी गिर जाते हैं फ़र्क़ इस से पड़ता है की आप गिरकर कितनी जल्दी उठ जाते हैं।
माना मुश्किलों के साथ चलना थोड़ा भारी रहेगा पर सफर मेरा हमेशा जारी रहेगा।
संघर्ष के दौरान भीड़ देख कर डरना मत आपकी प्रतिस्पर्धा अपने आप से है उस भीड़ से नहीं।
सफलता की भूख को संघर्ष के अनाज से ही मिटाया जा सकता है।
नाकाम होना गलत नहीं और न-उम्मीद होना सही नही।
अधूरे मन से किया गया संघर्ष आपके अरमान कभी पूरे नहीं कर सकेगा।
अपने जीवन को इतना महान बना दीजिए की आपकी जीवनी सुन कर दूसरे लोगों को महान कार्य करने की प्रेरणा मिले।
जो व्यक्ति संघर्ष की ज़मीन पर ऐड़ी रगड़ कर मंज़िल तक पहुँचता है वह कभी घमंड के बादलों पर सवार नहीं होता।
दुःख की वजह से लोग संघर्ष नहीं करते और संघर्ष न करने वजह से उन्हें कभी ख़ुशी नहीं मिल पाती।
भय काल्पनिक है और संघर्ष सत्य है।
सफलता भाग्य पर नहीं आपके कर्म पर आधारित होती हैं।
विजय रथ पर सवार होने से पहले अग्निपथ पर पैदल चलना पड़ता है।
जब आगे चलने का निश्चय किया है तो बार-बार पीछे देखने से कोई लाभ नहीं।

Life Struggle Quotes in Hindi :

एक व्यक्ति को खतरा किसी अनजान से नहीं बल्कि अपने खुद के अहंकार से होता है।
आपका कल तभी बेहतर हो पाएगा जब आप आज संघर्ष करने की हिम्मत दिखा पाएंगे।
अपने अतीत की तरह अपनी नकारात्मकता को भी पीछे छोड़ कर सफलता और सकारात्मकता की और अपने कदम बढ़ाइए।
ख़्वाब ऊँचे हो तो ही सही है छोटे पहाड़ चढ़ने में कोई मज़ा नहीं है।
मुसीबतों के अन्धकार को केवल संघर्ष का दीप मिटा सकता है।
हार मानने से बेहतर है की आप अपनी गलतियां मान ले जिस से अगली कोशिश में आपके सफल होने के आसार बढ़ जाएंगे।
 हर सपना पूरा हो सकता है बस संघर्ष करने का जज़्बा होना चाहिए।
अपनी क्षमता पर कार्य कीजिए आपकी कमियां अपने आप ठीक हो जाएंगी।
क़दम चाहे जितने छोटे रखिए पर रोज़ थोड़ा बढ़िए।
सफलता पर दुनिया नहीं आपकी सोच प्रतिबन्ध लगाती है।
ईश्वर ने आपके संघर्ष का इनाम तय कर रखा है
 परन्तु मुसीबतों के कष्ट सहने वाले व्यक्ति को ही यह इनाम मिलेगा
 जो कष्ट से पीछा छुड़ा लेंगे उन्हें खाली हाथ ही रहना पड़ेगा।
आलस का इलाज और सफलता की चाबी दोनों एक ही है संघर्ष।
संघर्ष के बिना सफलता में आनंद कहाँ है बिना तैरे नौका भी किनारा पसंद नहीं करती।
ईश्वर सफलता भी उसे ही सँभालने को देता है जो ईश्वर के दिए गए तनावों को अच्छे से संभाल पाते हैं।
निर्णय लीजिए और अपने निर्णय से दुनिया को चौंका कर रख दीजिए। 

Inspirational Quotes About Life and Struggles in Hindi :

दुनिया का सबसे अच्छा गहना है "परिश्रम" और सबसे अच्छा जीवन साथी है "आदमी विश्वास" 
संघर्ष करने वाले को जरूर मिलता है मेहनत का फल और समस्या का हल। 
सफलता के लिए अपना रास्ता खुद बनाएं और उस रास्ते पर तब तक संघर्ष करें जब तक आप मंज़िल को प्राप्त न कर लें। 
अगर स्ट्रगल नहीं होगा, तो सफलता के कोई मायने नहीं रहेंगे।
संघर्ष करके जो जीत हासिल होती है उसकी ख़ुशी ही अलग होती है।
हर संघर्ष के आँगन में एक मौका छुपा होता है।
किसी से उम्मीद न करें कि वह आपको कुछ भी देगा। यदि आप वास्तव में कुछ पाना चाहते हैं, तो उसको पाने के लिए मेहनत करें। 
तू बस मेहनत कर,
गर न मिली मंज़िल,

तो मलाल न रहे। 
जीवन में जीत और हार चलती रहेगी, मगर हार को जीत में बदलने के लिए हिम्मत और Struggle करने की भावना कभी ख़तम नहीं होनी चाहिए।
सफलता का स्वाद चखने का मौका केवल उन्हें ही मिलता है, जिन्होंने संघर्ष का स्वाद चखा हो।
संघर्ष भरी जिंदगी में ख्वाहिशें हजार रखो,
पूरी हो या ना हो पर कोशिशें बरकरार रखो। 
सभी को अपनी कामयाबी की कीमत चुकानी पड़ती है। 
संघर्ष जीवन में एक अवसर की तरह है, जो आपके जीवन में सुधार के साथ बदलाव लाता है। 
तब तक काम करें जब तक कि
 आपके आदर्श ही आपके प्रतिद्वंद्वी न बन जाएं। 
गलतियाँ भी होगी और गलत भी समझा
जायेगा यह जिंदगी हैं जनाब यहाँ तारीफे भी
होगी और कोसा भी जायेगा। 

Best Shayari Motivational Quotes in Hindi :

कल फिर जंग का आगाज़ होगा

हार हो या फिर जीत ही हासिल

जो कुछ भी हो अपने पास होगा।
बिखर गयी है जिंदगी

अब क्या ख्याल करे

टूट गये है सपने

अब क्या बवाल करे

खुद ही किया था भरोसा

अब क्या सवाल करे। 
कांटों से भरी राहों पर

फिर से चल पड़ा हूं,

कि रुकना मुनासिब नहीं

और चलने को सिर्फ

यही राह दिखती है।
कुछ पाना है तो कुछ खोना होगा,

जो भी हो हासिल अपना होगा।

कहीं पहुंचने के लिए

कहीं से निकलना जरूरी होता है

कुछ बेशकीमती पाने के लिए

कई कीमती चीजों को छोड़ना पड़ता है।
कुछ खास नही हुआ है

तुम एक बार फिर
गिर गए हो

चलो हर बार की
तरह इस बार भी

खड़े हो जाओ
और लड़ना शुरू कर दो। 
Share Post👇

1 thought on “संघर्ष के लिए Motivational Quotes | Struggle Motivational Quotes in Hindi”

Leave a Comment