जानिए Google Translate क्या होता है | Google Translate kya Hai

नमस्कार, आज इस पोस्ट में हम जानेंगे Google Translate क्या होता है, आज भी कई लोग हैं जो Google Translate का इस्तेमाल तो करना चाहते है लेकिन उन्हें इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी नहीं है आज आपको इस Post में Google Translate के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी और शायद इस Post को पढने के बाद आप पूरी तरह से Google Translate का इस्तेमाल करना शुरू कर दें, तो चलिए जानते हैं आखिर गूगल ट्रांसलेट क्या है।

Google Translate क्या है :

Google Translate गूगल के द्वारा प्रदान किया जाने वाला एक ऐसा Tool है जिसकी मदद से आप आसानी से अपनी किसी भी भाषा को किसी अन्य भाषा में Translate यानी अनुवाद कर सकते हैं Google Translate में आपको 100 से अधिक भाषाओं में अनुवाद करने का विकल्प मिलता है।

Google ने Google Translate को 28 अप्रैल 2006 में लॉन्च किया था उस समय Google Translate का उपयोग ज्यादा नहीं किया जाता था लेकिन बदलते समय के साथ इसमें काफी नए अपडेट लाए गए और इसे बेहतर Translation के लिए Optimize किया गया।

अब इसका उपयोग काफी ज्यादा किया जाता है Google Translate के आज 500 मिलियन से अधिक Users हैं अगर आप किसी के बारे में जानना चाहते हैं और कुछ पढ़ना चाहता है जो किसी अन्य भाषा में है तो उसे आसानी से Google Translate की मदद से अपनी भाषा में पढ़ सकते हैं।

Google Translate के उपयोग :

Google Translate के अनेक उपयोग हैं आप आसानी से इनका इस्तेमाल कर सकते हैं चलिए इसके बारे में थोडा विस्तार से जानते हैं अगर Google Translate के Features की बात करें तो आपको Google Translate App के ज्यादा Features देखने को मिलेंगे जिसका उपयोग आप अपने smartphone में आसानी से कर सकते हैं। Google Translate App का जो पहला और सबसे ख़ास Feature है वो है Camera द्वारा Translation.

Camera: Google Translate App का यह Feature काफी मददगार है खासकर तब जब आपको किसी बुक या फिर अखबार में लिखे हुए एक पूरे Paragraph को Translate करना है, आपको केवल अपने Smarthphone को उस पूरे Paragraph के ऊपर लेकर जाना है और अपने Smarthphone में Google Translate App खोल लेना है।

Google translate camera
Google translate camera

उसके बाद Google Translate App में आपको एक Camera का Icone देखने को मिलेगा उसपर Click करें अब आपने Smarthphone पर जो Language Select कर रखी है उसी Language में आपके Smarthphone की स्क्रीन पर  Translate हुए सभी Words दिखने लगेंगे। ध्यान रहे आपने अपने Smarthphone का Data Connection ON कर रखा हो।

Conversation: यह Google Translate App का दूसरा सबसे ख़ास Feature है जो की मुझे भी काफी पसंद है आप इसकी सहायता से आप Google Translate App में बोलकर बातें कर सकते हैं।

Google-translate english to hindi
Google-translate english to hindi

आपको सबसे पहले अपनी भाषा चुन लेनी है और जिस भाषा में आपको अनुवाद करना है उसे भी Select कर लेना है
अब आपको Conversation पर Click करना है अब आप यहाँ अपनी भाषा में कुछ भी बोल सकते हैं और जो आपने Translation Language Select करी थी आपको उसी भाषा में अनुवाद सुनने को मिलेगा।

Example:
Conversation Language English – How Are You
Translate Language Hindi – क्या हाल है

Voice: इसकी मदद से आप अपनी भाषा को बोलकर किसी अन्य भाषा में Translate कर सकते हैं ये Feature तब ज्यादा उपयोगी है जब आप कुछ लिखकर Translate नहीं करना चाहते, तो आप सीधे बोलकर भी Translate कर सकते हैं।

Google translate voice
Google translate voice

 Offline Translation: Google Translate में आप बिना इन्टरनेट का उपयोग किये भी Offline Translation की मदद से अनुवाद कर सकते हैं इसके लिए बस आपको Offline Translation के लिए Languages को Download करना है जो आपको Offline Translation के Option में देखने को मिल जायेंगे।

Google Translate hindi
Google Translate hindi

Offline Translation आपके लिए तब ज्यादा मददगार साबित हो सकता है जब आपके पास Internet Data उपलब्ध नहीं है!

Tap To Translate: ये Feature अभी कुछ समय पहले ही Google Translate App में लाया गया है, जब आप अपने Smarthphone में कुछ पढ़ रहे हैं और उस वक्त आपको कोई Word Translate करना है तो आप केवल उस Word को Copy कीजिये और आपके सामने एक Floating Window Open हो जाएगी उसपर Tap करते ही आपने जो Word Copy किया था उसका अनुवाद आपको दिखने लगेगा।

Google Translate
Google Translate

हालांकि इसमें से ज्यादातर Features केवल Google Translate App में ही देखने को मिलेंगे यानी अगर आपके पास Smartphone है तो आप इन सभी Features का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं!

Google Translate का उपयोग कैसे करें :

Google Translate एक काफी बेहतर Translation App है। इसकी मदद से आप किसी भी अन्य भाषा का अनुवाद अपनी भाषा में कर सकते है Google Translate में आपको 100+ भाषाओँ का Support देखने को मिलता है!
चलिए अब जानते हैं Google Translate का  उपयोग कैसे किया जाता है अगर आप अपने Smartphone में Google Translate का उपयोग करना चाहते हैं तो आप Google Play Store पर जाकर Google Translate App को Download कर सकते हैं और आसानी से Google Translate का इस्तेमाल कर सकते हैं!

अपने Smartphone में जैसे ही आप Google Translate App को Open करते हैं तो आपके सामने सीधे Translation का Option देखने को मिल जाता है इसमें आप कोई भी भाषा चुन सकते हैं जिस भाषा में आपको अनुवाद करना है। अगर आप अपने  Computer में Google Translate का उपयोग करना चाहते हैं तो भी आप आसानी से इसका उपयोग कर सकते हैं।

इसके लिये आप सबसे पहले अपने Computer में कोई भी Browser Open कर लीजिये मैं आपको सुझाव दूंगा की आप Chrome Browser का उपयोग करें क्यूंकि यह काफी Secure Browser है।

अगर आपको English भाषा का हिंदी में अनुवाद करना है तो आप अपने Browser के Search Bar में Google Translate English to hindi लिखें और Enter Press कर दें। अब आपको सबसे ऊपर Translate करने के लिए एक Box दिखाई देगा।

आप सबसे पहले वाले Box में English या किसी अन्य भाषा में कोई भी Word लिखेंगे तो उसका हिंदी अनुवाद आपको दुसरे Box में देखने को मिलेगा।

अंग्रेजी से हिंदी में लिखना :

आप Google Translate का उपयोग Typing के लिए भी कर सकते है और ज्यादातर लोग इसका उपयोग Typing के लिए ही करते हैं।

अगर आप चाहते हैं की मै English में लिखूं और वो हिंदी में Translate होता रहे तो ये भी आप आसानी से कर सकते है आपको केवल अपने Broeser के Search Bar में Google Translate English to hindi Online लिखना है या फिर आप Google Translate English to Hindi Typing भी लिख सकते हैं।

अब आपके सामने एक Window खुलकर आ जाएगी जिसमे आप आसानी से Typing कर सकते हैं और उसका हिंदी अनुवाद भी होता रहेगा।

Popular Posts :

Share Post👇

1 thought on “जानिए Google Translate क्या होता है | Google Translate kya Hai”

Leave a Comment