पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का बोल बम गाना 'गेरुआ ओढ़निया', मचा रहा हंगामा
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की गायकी और अभिनय के दीवाने बड़ी संख्या में भोजपुरी के दर्शक हैं
पवन सिंह का जलवा ऐसा कि इनके गानों को आप देश-दुनिया के हर कोने में बजते हुए सुन सकते हैं
पवन सिंह और स्मृति सिन्हा इन दिनों साथ - साथ दिखाई दे रहे हैं।
ऐसे में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का एक पुरान भोजपुरी बोल बम गाना यूट्यूब पर हंगामा मचा रहा है
कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़िये पवन सिंह और स्मृति सिन्हा के इस गाने पर झूमते-नाचते नजर आ रहे हैं
पवन सिंह के साथ स्मृति सिन्हा की भक्तिमय जोड़ी को इस गाने में काफी पसंद किया जा रहा है।