वृत्तांत लेखन क्या है, वृत्तांत कैसे लिखें | Vrutant Lekhan in Hindi

Vrutant Lekhan in Hindi 2024 : नमस्कार, आपका हमारे इस नई पोस्ट में स्वागत है आज हम जाने वाले हैं कि आखिर Vrutant Lekhan क्या है और इसे कैसे लिखा जाता है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vrutant Lekhan क्या है :

Vrutant Lekhan को आसान भाषा में समझे तो इसका अर्थ है जो घटना घट चुकी है उसके बारे में पूरी Detail में लिखना, जैसे घटना का समय, उसका title, घटना कब हुई, किसके हाथों हुई, उसे किसने आयोजित कराया, परिणाम क्या रहा। जैसे आप प्रतिदिन सुबह समाचार पत्र में देखते हैं यदि कोई घटना घट चुकी होती है तो उसके बारे में समाचार पत्र में विस्तार से वृतांत लिखा गया होता है यानी उस घटना के बारे में पूरा विस्तार से बताया होता है। यानी जो घटना घट चुकी होती है उसके बारे में विस्तार से एक रिपोर्ट लिखना Vrutant Lekhan कहलाता है।

Vrutant Lekhan in Hindi

वृत्तांत कैसे लिखें :

वृतांत लिखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण points से हैं जिन पर ध्यान देना आवश्यक है जैसे वृत्तांत लेखन में सबसे पहले आपको उसका शीर्षक लिखना है उसके बाद वृत्तांत लेखन में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात है की यदि कोई घटना हुई है तो वह कब हुई है उसका दिनांक और समय क्या था यह लिखना सबसे महत्वपूर्ण है।

दूसरा महत्वपूर्ण पॉइंट है यदि कोई घटना हुई है तो वह घटना कहां हुई है उसका स्थान क्या है अगर किसी ने कोई कार्यक्रम आयोजित करवाया है तो वह कहां करवाया है यह किस स्थान पर करवाया है।

तीसरा महत्वपूर्ण पॉइंट है घटना किसके द्वारा हुई है यानी अगर किसी ने कोई कार्यक्रम आयोजित करवाया है तो वह कार्यक्रम किसके द्वारा कराया गया है।

चौथा महत्वपूर्ण पॉइंट है यदि कोई कार्यक्रम आयोजित कराया गया तो वह किसकी अध्यक्षता में कराया गया उस कार्यक्रम को कराने वाले मुख्य अतिथि कौन थे यह लिखना भी महत्वपूर्ण है।

पांचवा पॉइंट है समारोह में कार्यक्रम कैसा था यानी जो कार्यक्रम कराया गया इस कार्यक्रम के बारे में आपको 4 से 5 लाइन में उल्लेख करना है।

छठे पॉइंट में आपको लिखना है जो कार्यक्रम था उसका अंत कैसा रहा यानी आप जिस विषय के बारे में भी लिख रहे हैं उसके अंत के पॉइंट लिखने हैं यानी अंत में चीजें कैसी हुई।

वृत्तांत लेखन में ध्यान देने योग्य बातें :

  • वृतांत लिखते समय आपको इस बात का ध्यान देना है कि आप जो वृतांत लिख रहे हैं वह 70 से 90 शब्दों में हो आपको ज्यादा बढ़ा वृतांत लिखने की आवश्यकता नहीं है।
  • वृत्तांत लेखन करते समय भाषा बहुत सरल होनी चाहिए आप वृतांत इस प्रकार से लेकिन की वह पढ़ते ही समझ में आ जाए उसे समझने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई ना हो यह आपको उसका व्याकरण सरल रखना है।
  • वृतांत लिखते समय आपको ध्यान देना है कि हाथ चीज विषय में लिख रहे हैं वह घटना घट चुकी हो यानी आज जिस कार्यक्रम के बारे में लिख रहे हैं वह कार्यक्रम भूतकाल में हो चुका हो।

चलिए अब हम आपको वृतांत लिखकर दिखाते हैं कि आखिर वृतांत कैसे लिखा जाता है और इसकी भाषा किस प्रकार से होनी चाहिए।

Hindi Diwas Par Vrutant Lekhan :

शहीद महेश सिंह भैसोड़ा इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस का शानदार समारोह
(कार्यालय प्रतिनिधि द्वारा)

लालकुआं, 14 सितंबर 2022 सुबह 6:00 बजे स्थानीय शहीद महेश सिंह भैसोड़ा इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता स्थानीय महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष से श्री सत्येंद्र राजभर ने की थी। कार्यक्रम की शुरुआत हिंदी स्वागत गीत से हुई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विजय शर्मा जी ने माननीय अध्यक्ष महोदय का परिचय कराया तथा हिंदी क्षेत्र में आपके द्वारा सामाजिक गतिविधियों के प्रति क्रियाशील होने का भी परिचय दिया। अध्यक्ष महोदय के कर कमलों से राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उज्जवल यश प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र दिया गए।

श्री शर्मा जी ने हिंदी दिवस के प्रति बच्चों का लगाव और शिक्षा देखकर उन्हें बधाई दी तथा अन्य क्षेत्रों से भाषा में रुचि लेने तथा शुद्ध भाषा का उपयोग करने पर बल दिया और हिंदी भाषा के महत्व पर संक्षिप्त जानकारी छात्रों को दी।

shikshak diwas par vrutant lekhan :

हरीश पंवार विद्यालय में शिक्षक दिवस का आयोजन
(कार्यालय प्रतिनिधि द्वारा)

5 सितंबर 2022 को हरीश पंवार विद्यालय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय के सभागृह में प्रातः 8:00 बजे शिक्षक दिवस के समारोह का आयोजन किया गया था इस समारोह की अध्यक्षता गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री ललित त्रिपाठी जी ने की।

सरस्वती वंदना के पश्चात विद्यालय के उप प्रधानाचार्य ने पुष्पगुच्छ देकर अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया और उनका संक्षिप्त में परिचय दिया। अध्यक्ष महोदय ने डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प आहार पहनाया। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने शिक्षक के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा अध्यक्ष महोदय ने शिक्षक दिवस के महत्व को बताते हुए उसे सार्थक बनाने का संदेश दिया।

वृत्तांत लेखन हिंदी स्वच्छता अभियान :

जीबी पब्लिक स्कूल में स्वच्छता अभियान का शानदार आयोजन
(कार्यालय प्रतिनिधि द्वारा)

कल 5 मार्च 2022 को होली के अवसर पर जीबी पब्लिक स्कूल लालकुआं द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय का परिसर और सभी कक्षाओं के कमरों की सफाई की।

इसके अलावा आसपास के क्षेत्र और विद्यालय के प्रांगण को साफ किया। सभी कक्षाओं को मेहमानों के लिए बेहतर तरीके से सजाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रांगण में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में “हरीश पंवार विद्यालय” के प्रधानाचार्य को बुलाया गया था। जीबी पब्लिक स्कूल के मुख्याध्यापक श्री बलवंत सिंह जी ने अतिथि और अध्यक्ष का स्वागत किया और सभी से उनका परिचय कराया।

अतिथि महोदय ने सभी छात्रों और उपस्थित सभी लोगों को परिसर और देश को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया और साथ ही उन्होंने होली के विशेष अवसर पर लोगों में एक दूसरे के प्रति ईष्या और द्वेष को मन से निकालकर भाईचारे के साथ रहने अमूल्य संदेश दिया। अंत में राष्ट्रगीत द्वारा इस कार्यक्रम का समापन किया गया।

Vrutant Lekhan ka Shirshak Kaisa Hona Chahie :

Vrutant Lekhan ka Shirshak ऐसा होना चाहिए जो कम शब्दों में होने वाली घटना के बारे में बता सके और साथ ही वृत्तांत लेखन का शीर्षक पढ़ने और समझने में आसान होना चाहिए जैसा हमने ऊपर आपको कुछ वृत्तांत लेखन में लिखकर दिखाया है।

वृत्तांत लेखन के शीर्षक में आपको घटना के साथ उसका स्थान लिखना है जिससे शीर्षक को पढ़ते ही यह समझ में आ जाए की क्या घटना हुई है और किस स्थान पर हुई है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

वृत्तांत लेखन क्या है?

वृत्तांत लेखन को आसान भाषा में समझे तो ” ऐसी घटना या कार्यक्रम जो भूतकाल में हो चुका हो उसके बारे में लिखना” वृत्तांत लेखन कहलाता है।

वृत्तांत लेखन कितने शब्दों में लिखा जाता है?

वृत्तांत लेखन आप 60 से 80 शब्दों में लिख सकते हैं।

वृत्तांत लेखन कब लिखा जाता है?

कोई भी घटना या कार्यक्रम जो भूतकाल में हो चुका है आप उसके बारे में वृत्तांत लेखन लिख सकते हैं।

वृत्तांत लेखन से क्या तात्पर्य है?

ऐसी घटनाओं के बारे में लिखना जो गुजर चुकी हों।

Share Post👇
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment