हम अपने जीवन में जो भी कार्य कर रहे हैं उस कार्य को करने के लिए हमें मोटिवेशन की जरूरत होती है कोई भी कार्य जिसे हम करने के लिए मोटिवेट नहीं है उस कार्य को हम अच्छे से नहीं कर सकते।
Table of Contents
ठीक उसी तरह अगर हम किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो हमें कुछ विद्वानों के द्वारा बताई गई बातों को भी सुनना चाहिए और उस पर अमल करना चाहिए। विद्वानों के कथनों का प्रयोग आपके निबंध को और अधिक जीवंत व प्रामाणिक बनाता है।
अगर आप यूपीएससी या किसी भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपको उस तैयारी को जारी रखने के लिए मोटिवेट रहना पड़ेगा तो चलिए जानते हैं Quotes for UPSC essay in Hindi के बारे में।
Best Quotes for UPSC Essay in Hindi :
चलिए सबसे पहले हम दुनिया के महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइन्स्टाइन के द्वारा बोले गए विचारों को पढ़ते हैं –
Albert Einstein Motivational Quotes in Hindi :
- यदि आप किसी चीज को साधारण तरीके से नहीं समझा सकते हैं तो इसका मतलब है कि आप उसको सही ढंग से नहीं समझ पाए हैं।
- हर कोई जीनियस है लेकिन अगर आप एक मछली को उसके पेड़ पर चढ़ने की काबिलियत के हिसाब से आकेंगे तो वह पूरी उम्र यही सोच कर जाएगी कि वह मूर्ख है।
- दो चीजें अनंत हैं: ब्रह्माण्ड और मनुष्य की मूखर्ता; और मैं ब्रह्माण्ड के बारे में दृढ़ता से नहीं कह सकता।
- कोई भी समस्या चेतना के उसी स्तर पर रह कर नहीं हल की जा सकती है जिस पर वह उत्पन्न हुई है।
- धर्म के बिना विज्ञान लंगड़ा है, विज्ञान के बिना धर्म अंधा है।
- सबसे पहले आपको खेल के नियमों को जानना चाहिये, उसके बाद ही आप दूसरों से बेहतर खेल सकते हैं।
- बुद्धि का सही संकेत ज्ञान नहीं बल्कि कल्पनाशीलता है।
- शांति ताकत से कायम नहीं रखी जा सकती यह केवल समझ से प्राप्त की जा सकती है।
- बीते कल से सीखो, आज के लिए जियो और आने वाले कल से आशा रखो, सबसे जरूरी यह है कि सवाल पूछना बंद मत करो।
- विश्व एक महान पुस्तक है जिसमें वह लोग केवल एक ही पृष्ठ पढ़ पाते हैं जो कभी घर से बाहर नहीं निकलते।
- कोई भी समस्या चिंतन के उसी स्तर पर रहकर हल नहीं की जा सकती, जिस पर वह उत्पन्न हुई है आपको उसे आगे जाकर हल सोचना होगा।
Rabindranath Tagore Motivational Quotes in Hindi :
- मैं सो गया तथा स्वप्न लिया कि जीवन आनंद है। मैं जगा और देखा कि जीवन सेवा है। मैंने कर्म किया और देखा कि सेवा ही आनंद है।
- चंद्रमा अपना प्रकाश संपूर्ण आकाश में फैलाता है परंतु अपना कलंक अपने ही पास रखता है।
- प्रत्येक शिशु एक संदेश लेकर आता है कि भगवान मनुष्य को लेकर हतोत्साहित नहीं है।
- मित्रता की गहराई परिचय की लम्बाई पर निर्भर नहीं करती।
- सिर्फ तर्क करने वाला दिमाग एक ऐसे चाक़ू की तरह है जिसमे सिर्फ ब्लेड है। यह इसका प्रयोग करने वाले को घायल कर देता है।
- प्रसन्न रहना बहुत सरल है, लेकिन सरल होना बहुत कठिन है।
- संगीत दो आत्माओं के बीच की अनंतता को भर देता है।
- जो कुछ हमारा है वो हम तक तभी पहुचता है जब हम उसे ग्रहण करने की क्षमता विकसित करते हैं।
- कला में व्यक्ति खुद को उजागर करता है कलाकृति को नहीं।
- आस्था वो पक्षी है जो भोर के अँधेरे में भी उजाले को महसूस करती है।
- मित्रता की गहराई परिचय की लम्बाई पर निर्भर नहीं करती।
- वे लोग जो अच्छाई करने में बहुत ज्यादा व्यस्त होते है, स्वयं अच्छा होने के लिए समय नहीं निकाल पाते।
- कलाकार प्रकृति का प्रेमी है अत: वह उसका दास भी है और स्वामी भी।
- यदि आप सभी गलतियों के लिए दरवाजे बंद कर देंगे तो सच बाहर रह जायेगा।
- प्रेम अधिकार का दावा नहीं करता, बल्कि स्वतंत्रता प्रदान करता है।
- आईये हम यह प्रार्थना न करें कि हमारे ऊपर खतरे न आएं, बल्कि यह प्रार्थना करें कि हम उनका निडरता से सामना कर सकें।
Dr. Bhimrao Ambedkar Motivational Quotes in Hindi :
- बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।
- मंदिर जाने वाले लोगों की लंबी कतारें, जिस दिन पुस्तकालय की ओर बढ़ेंगी उस दिन मेरे इस देश को महाशक्ति बनने से कोई रोक नही सकता है।
- मैं बहुत मुश्किल से इस कारवां को इस स्थिति तक लाया हूं। यदि मेरे लोग, मेरे सेनापति इस कारवां को आगे नहीं ले जा सकें, तो पीछे भी मत जाने देना।
- यदि मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो मैं इसे सबसे पहले जलाऊंगा।
- जिसे अपने दुखों से मुक्ति चाहिए, उसे लड़ना होगा और जिससे लड़ना है उसे उससे पहले अच्छे से पढ़ना होगा क्योंकि ज्ञान के बिना लड़ने गए तो आपकी हार निश्चित है।
- एक विचार को प्रसार की उतनी ही आवश्यकता होती है जितना कि एक पौधे को पानी की आवश्यकता होती है नहीं तो दोनों मुरझाएंगे और मर जायेंगे।
- जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके किसी काम की नहीं।
- पानी की बूंद जब सागर में मिलती है तो अपनी पहचान खो देती है। इसके विपरीत व्यक्ति समाज में रहता है पर अपनी पहचान नहीं खोता, इंसान का जीवन स्वतंत्र है। वो सिर्फ समाज के विकास के लिए पैदा नहीं हुआ बल्कि स्वयं के विकास के लिए भी पैदा हुआ है।
- मैं समझता हूं कि कोई संविधान चाहे जितना अच्छा हो, वह बुरा साबित हो सकता है, यदि उसका अनुसरण करने वाले लोग बुरे हों। एक संविधान चाहे जितना बुरा हो, वह अच्छा साबित हो सकता है, यदि उसका पालन करने वाले लोग अच्छे हों।
- राजनीति में हिस्सा ना लेने का सबसे बड़ा दंड यह है कि अयोग्य व्यक्ति आप पर शासन करने लगता है।
- राजनीतिक अत्याचार, सामाजिक अत्याचार की तुलना में कुछ भी नहीं है। समाज को बदनाम करने वाले सुधारक सरकार को नकारने वाले राजनेता की तुलना में अधिक अच्छे व्यक्ति हैं।
- मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है।
- इतिहास बताता है कि जहाँ नैतिकता और अर्थशास्त्र में संघर्ष होता है वहाँ जीत हमेशा अर्थशास्त्र की होती है। निहित स्वार्थों को स्वेच्छा से कभी नहीं छोड़ा गया है जब तक कि पर्याप्त बल लगाकर मजबूर ना किया गया हो।
- यदि हम एक संयुक्त एकीकृत आधुनिक भारत चाहते हैं तो सभी धर्मों के धर्मग्रंथों की संप्रभुता का अंत होना चाहिये।
- महान प्रयासों को छोड़कर इस दुनिया में कुछ भी बहुमूल्य नहीं है।
- हमें जो स्वतंत्रता मिली है उसके लिए हम क्या कर रहे हैं? यह स्वतंत्रता हमें अपनी सामाजिक व्यवस्था को सुधारने के लिए मिली है। जो असमानता, भेदभाव और अन्य चीजों से भरी हुई है, जो हमारे मौलिक अधिकारों के साथ संघर्ष करती है।
- एक सफल क्रांति के लिए यह आवश्यक नहीं है कि असंतोष हो। जो आवश्यक है वह है न्याय, आवश्यकता, राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों के महत्व पर गहन और गहन विश्वास।
Mahatma Gandhi Motivational Quotes in Hindi :
- केवल ईश्वर ही निरपेक्ष सत्य को जानता है, इसीलिये मैंने प्रायः कहा है कि सत्य ही ईश्वर है। इसका अर्थ हुआ कि मनुष्य, जो कि सीमित क्षमता वाला प्राणी है, निरपेक्ष सत्य को नहीं जान सकता।
- मनुष्य सर्वशक्तिमान प्राणी नहीं है, इसलिये वह अपने पड़ोसी की सेवा करने में जगत की सेवा करता है। इस भावना का नाम स्वदेशी है। जो अपने निकट के लोगों की सेवा छोड़कर दूरवालों की सेवा करने या लेने को दौड़ता है, वह स्वदेशी का भंग करता है।
- हो सकता है आप कभी ना जान सके कि, आपके काम का क्या परिणाम हुआ, लेकिन यदि आप कुछ करेंगे नहीं तो कोई परिणाम नहीं होगा।
- व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है वह जो सोचता है वही बन जाता है।
- राष्ट्रीय व्यवहार में हिंदी को काम में लाना देश की उन्नति के लिए आवश्यक है।
- खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो देना।
- रद्धा का अर्थ है आत्मविश्वास, और आत्मविश्वास का अर्थ है ईश्वर में विश्वास।
- मेरा निश्चित मत है कि निष्क्रिय प्रतिरोध कठोर-से-कठोर हृदय को भी पिघला सकता है। यह एक उत्तम और बड़ा ही कारगर उपचार है। यह परम शुद्ध शस्त्र है। यह दुर्बल मनुष्य का शस्त्र नहीं है। शारीरिक प्रतिरोध करने वाले की अपेक्षा निष्क्रिय प्रतिरोध करने वाले में कहीं ज्यादा साहस होना चाहिये।
- जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो, तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं।
- लंबे-लंबे भाषणों से कई अधिक मूल्यवान है इंच भर कदम बढ़ाना।
- मैं किसी को भी अपने गंदे पांव के साथ मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा।
- पहले वह आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वह आप पर हसेंगे, फिर वह आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जाएंगे।
- हमेशा अपने विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखें, हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें, और फिर सब कुछ ठीक हो जाएगा।
- दुनिया हर किसी के जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन किसी के लालच को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं।
Steve Jobs Motivational Quotes in Hindi :
- आपका कार्य जिंदगी के एक बड़े भाग को संतुष्ट करना है और संतुष्टि प्राप्त करने के लिये वो करें, जिसमें आप विश्वास करते हैं। महान कार्य करने का एक ही तरीका है, आप जो करते हैं उससे प्रेम करें। यदि आप जो करना चाहते हैं वो प्राप्त नहीं हुआ है तो उसे खोजिये। स्वयं को ठहरने मत दीजिये।
- मैं लोगों को यह सलाह देता हूं- इंतजार मत करो! तुम जब जवान हो तो तुम वह सब कुछ करो जो तुम्हें पसंद है। तुम्हारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है यह बात तुम्हारे दिमाग में होनी चाहिए।
- कभी-कभी जिंदगी आपको ईट से सिर पर मारेंगी। लेकिन तब भी आपको अपना भरोसा नही खोना है।
- आपके चारों ओर सब-कुछ जिसे आपसे कम होनहार लोगों ने बनाया है, आप इसको जीवन कहते हैं, आप इसे बदल सकते हैं, आप इसे प्रेरित कर सकते हैं, आप खुद चीजों का निर्माण कर सकते हैं, जिनका उपयोग दूसरे लोग कर सकते हैं।
- जिंदगी में मेरी सबसे पसंदीदा चीज किसी को भी पैसे से ना गिनना है। क्योकि मेरे पास पैसो से भी ज्यादा मूल्यवान चीज है और वह है समय।
- मौत जीवन का एक सबसे अच्छा आविष्कार है। यह जीवन को बदलने वाला देवदूत है। यह पुराने को बदल कर नया बनाने वाला है।
- महान काम करने का सिर्फ एक ही तरीका है वो यह है कि आप जो करते हैं उसे पसंद कीजिए!
- रचनात्मकता कुछ विचारों और चीजों का जोड़ना है।
- नवीनता ही मागदर्शक और अनुयायियों में फर्क बताती है।
- कब्रिस्तान में अमीर और समृद्ध इंसान बनना मेरे लिये कोई मायने नही रखता। बल्कि रात में सोने के लिये पलंग पर जाते समय आज कुछ खुबसूरत किया कहना मेरे लिये मायने रखता है।
- पागल लोग जो यह सोचते हैं कि वो इस दुनिया को बदल सकते हैं, वही होते हैं जो इस दुनिया को बदल देते हैं।
William Shakespeare Motivational Quotes in Hindi :
- इस दुनिया में कुछ भी अच्छा और बुरा नहीं होता, बल्कि हमारी सोच उसे अच्छा या बुरा बनाती है।
- हम सभी लोगो की किस्मत सितारों में नहीं, बल्कि हमारे ही अन्दर छुपी हुई है। बस उसे पहचानने की देर हैं
- भगवान ने इंसान को एक ही चेहरा दिया है, लेकिन इंसान अपने लिए कई नए मुखोटे बना लेता है।
- एक मिनट देरी से आने से अच्छा है तीन घंटे जल्दी आ जाए।
- सभी से प्यार करो, कुछ पर ही विश्वास करो, किसी के साथ गलत मत करो।
- अपनी वाणी पर जरा ध्यान दीजिये, नहीं तो ये एक दिन आपको ले डूबेगी।
- अगर आप महान काम करना चाहते है, तो नई गलतिया करने से डरो मत।
- यदि आप समय बर्बाद करते है, तो समय बाद में आपको बर्बाद कर देगा।
- हम सब जानते है कि हम कौन है और क्या है, लेकिन हम ये नहीं जानते कि हम क्या बन सकते है और क्या कर सकते है।
- आप एक किरदार है और यह दुनिया एक रंगमंच। इसपर आपको अपने जीवन में कई किरदार निभाने पड़ेगे।
Time Management Quotes in Hindi :
समय सबसे कम पाया जाने वाला संसाधन है, और जब तक इसका अच्छा प्रबंधन नहीं किया जाता है, तो बाकी किसी चीज का प्रबंधन नहीं किया जा सकता है।
-पीटर ड्रकर
जीवन में मेरी पसंदीदा चीजों में कोई खास खर्च नहीं है। यह वास्तव में बिलकुल स्पष्ट है कि सबसे कीमती संसाधन जो हमारे पास है वह है समय।
-स्टीव जॉब्स
मैंने समय को बरबाद कर दिया और अब समय मुझे बरबाद कर रहा है।
-विलियम शेक्सपीयर
बुरी खबर यह है कि समय उड़ता है, अच्छी खबर यह है कि आप इसके पायलट हैं।
-माइकल आल्शुलर
समय धन से अधिक मूल्यवान है आप अधिक धन तो पा सकते हैं, लेकिन अधिक समय कभी नहीं पा सकते।
-जिम रॉन
अमीर लोग समय में निवेश करते हैं, गरीब लोग धन में निवेश करते हैं।
-वॉरेन बफेट
अंतिम शब्द :
हमने इस Post में आपको पढ़ाई या आपके किसी भी काम जो आप कर रहे हैं उसके प्रति Motivate रखने की कोशिश की है हमें आशा है कि हमारे इस पोस्ट में सभी महान व्यक्तियों द्वारा कही गई बातें आपको जरूर पसंद आई होगी और आप अपने जीवन में इनसे प्रेरणा लेंगे
अगर आपको हमारी यह Quotes for UPSC essay in Hindi पोस्ट थोड़ी भी Helpful लगी हो तो आप हमें नीचे Comment Box में Comment करके जरूर बताएं हमें जानकर अच्छा लगेगा कि हमने आपके लिए एक मूल्यवान पोस्ट लिखी है।