Christmas in Hindi

About Christmas in Hindi : वैसे तो Christmas ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, लेकिन अब इसे केवल ईसाई ही नहीं बल्कि सभी धर्म के लोग पूरी दुनिया में बड़े ही उत्साह के साथ मानते हैं। क्रिसमस शब्द की उत्पत्ति क्राइस्ट मास शब्द से हुई थी।

ऐसा माना जाता है कि 336 ई. में रोम में सबसे पहला क्रिस्मस डे मनाया गया था। रोम में इसे लोगों ने काफी धूमधाम से मनाया था और एक दूसरे को आकर्षक उपहार भी दिए थे।

Christmas का त्यौहार हर साल 25 दिसंबर को ईसा मसीह (यीशु) के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है इसे बड़ा दिन के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लगभग पूरे विश्वभर में अवकाश रहता है।

क्रिसमस से 15 दिन पहले ही लोग इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं दौरान बाजारों में अच्छे-अच्छे उपहार देखने को मिलते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करते हैं सभी घर रंगीन रोशनी से जगमगा उठते हैं।

About Christmas Festival in Hindi :

क्रिसमस का त्यौहार बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी काफी खास है लाल और सफेद कपड़े में Santa Claus बच्चों के लिए ढेर सारे उपहार और चॉकलेट्स लेकर आता है जिसे बच्चे काफी पसंद करते हैं और उसका बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Santa Claus रात को सभी के घरों में जाकर उन्हें उपहार बांटता है Santa Claus रात को 12:00 बजे सभी के घरों में आता है।

Christmas in Hindi

क्रिसमस के दिन घरों में एक बहुत ही अच्छी चीज देखने को मिलती है जिसे क्रिसमस ट्री के नाम से जाना जाता है क्रिसमस ट्री को बहुत ही अच्छे से सजाया जाता है इसे लोगों के घरों में दूर से ही देखा जा सकता है।

बाइबल के अनुसार माता मरियम के गर्भ से ईसा मसीह (यीशु) का जन्म हुआ था ईसा मसीह के जन्म से पूर्व माता मरियम कुंवारी थी। उनकी सगाई दाऊद के राजवंशी यूसुफ़ नामक व्यक्ति से हुई थी। 1 दिन माता मरियम बैठी हुई थी और कुछ बातों पर अपना ध्यान केंद्रित किया हुआ था तभी उनके पास स्वर्गदूत आए और उन्होंने माता मरियम को बताया कि जल्द ही उनकी एक संतान होगी जिसका नाम Jesus होगा।

जीसस बड़ा होकर राजा बनेगा और संसार को सभी कष्टों से मुक्ति का रास्ता दिखाएगा स्वर्गदूत की बात सुनकर माता मरियम काफी संकोचित हो गयी और बोली मेरा तो अभी विवाह भी नहीं हुआ है मैं अभी अविवाहित हूं ऐसे में यह कैसे संभव है।

तभी स्वर्गदूत ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि यह सब एक चमत्कार के माध्यम से होगा कुछ दिनों बाद माता मारियम और यूसुफ की शादी हो गई और वह यहूदिया प्रांत के बेथलेहेम नामक (Bethlehem) जगह पर रहने लगे। यहीं पर एक रात ईसा मसीह का जन्म अस्तबल में हुआ।

ईसा मसीह के जन्म के पश्चात आकाश में एक तारा बहुत ही तेजी से चमकने लगा जिसे देखकर लोगों को या यकीन हो गया कि उनके मशीहा ने जन्म ले लिया है ईसा मसीह के जन्मोत्सव को ही लोग आज क्रिसमस के रूप में मनाते हैं।

ईसा मसीह एक महान व्यक्ति थे उन्होंने लोगों को समाज में प्यार से रहने और एक सकारात्मक व्यवहार का संदेश दिया।

10 sentences about Christmas in Hindi :

  • क्रिसमस यह ईसाइ धर्म का सबसे पवित्र त्यौहार है, इस त्यौहार को भगवान यीशु के जन्म की खुशी में 25 दिसंबर को मनाया जाता है।
  • क्रिसमस के दिन ही ईसा-मसीह का जन्म हुआ था।
  • क्रिसमस का त्यौहार सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
  • क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री को काफी अच्छे से सजाया जाता है जो देखने में काफी आकर्षक लगता है।
  • क्रिसमस के दिन बच्चे सैंटा क्लॉस का बेसब्री से इंतजार करते हैं सैंटा क्लॉस अभी के घर-घर जाकर उन्हें उपहार प्रदान करता है।
  • सभी बच्चे अपनी इच्छा को एक कागज़ में लिखकर रात को सोते समय अपने तकिये के निचे रखते हैं बच्चों को यह विश्वास होता है कि रात को सैंटा क्लॉस आकर उनकी मनोकामना पूरी करेगा।
  • ईसा मसीह को परमेश्वर का दूत कहा जाता है।
  • 24-25 दिसंबर के बीच की रात को आराधना-पूजा की जाती है और भक्तिभावपूर्ण गीत गाए जाते हैं। 
  • क्रिसमस से कुछ दिन पहले चर्च अर्थात गिरजा घरों को काफी अच्छे से सजाया जाता है।
  • ये साल का आखिरी सबसे बड़ा त्यौहार है। भौगोलिक दृष्टि से क्रिसमस विश्व का सबसे बड़ा त्यौहार है।

Share Post👇