शेर के बारे में प्रमुख जानकारी | Information About Lion in Hindi

नमस्कार, हमें बचपन से ही हमारे माता-पिता द्वारा शेर की कहानियां बहुत अधिक सुनाई जाती हैं और इन कहानियों को सुनकर हम बड़े होते हैं मैंने भी अपने माता-पिता द्वारा अपने बचपन में शेर की बहुत सी कहानियां बहुत सुनी है।

केवल हमारे माता-पिता द्वारा ही नहीं बल्कि कक्षा 1 से 6 की किताबों में भी शेर की कहानियां हमें देखने को मिल जाती हैं जहां हम जानते हैं कि आखिर शेर होता कैसा है और यह जंगल का राजा क्यों कहलाता है।

शेर एक ऐसा जानवर है जिससे हम बहुत डरते हैं शेर की दहाड़ लगभग 5 किलोमीटर दूर से ही सुनाई दे जाती है इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितनी तेज दहाड़ सकता है।

चलिए अब इस पोस्ट के मुख्य Topic पर आते है और About Lion in Hindi यानी शेर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Information About Lion in Hindi :

आप सभी जानते ही हैं शेर एक जंगली जानवर है शेर को सबसे बहादुर जानवरों में से एक माना जाता है और इसे जंगल में रहना पसंद है शेर बहुत ताकतवर प्राणी है इसकी एक दहाड़ से पूरा जंगल काँप उठता है इसीलिए इसे जंगल का राजा कहा जाता है।

शेर को “सिंह” के नाम से भी जाना जाता है शेर की तुलना विलुप्त हो चुके डायनासोर से भी की जाती है क्योंकि जिस प्रकार डायनासोर से पूरे जंगल के जीव जंतु डरे हुए रहते थे ठीक उसी प्रकार आज शेर से पूरा जंगल भयभीत रहता है।

About Lion in Hindi

शेर का वैज्ञानिक नाम “Panthera Leo” है। अगर हम शेर के भोजन की बात करें तो यह एक मांसाहारी जीव है ये खासकर हिरण, बारहसिंगा, जिराफ और हाथी का शिकार करता है और उनसे अपना भोजन प्राप्त करता है।

शेर में अपने से बड़े जानवरों का शिकार करने की क्षमता भी होती है यदि शेर भूखा है तो वह अपने से बड़े जानवरों का शिकार भी बहुत ही आसानी से कर सकता है। शेर के आगे बड़े से बड़ा जानवर भी घुटने टेक देता है और अपनी जान नहीं बचा पाता। हालांकि मुख्य रूप से शिकार शेरनी द्वारा ही किया जाता है।

शेर कैसा दिखता है :

शेर के चार पैर होते हैं और यह दिखने में काफी भारी भरकम होता है शेर के गर्दन में ढेर सारे बाल होते हैं जो एक कवच के रूप में भी दिखाई देता है। यही बाल शेर को भारी-भरकम दिखाते हैं और दुश्मनों के हमले से शेर की रक्षा करते हैं।

हालांकि शेरनी की गर्दन पर ऐसे कोई बाल नहीं होते जिस कारण आसानी से पता लगाया जा सकता है कि कौन शेर है और कौन शेरनी। शेरनी ज्यादातर समूह में रहना पसंद करती है इनका 10 से 20 शेरनी का एक समूह होता है और साथ ही शिकार भी ये समूह में एक साथ ही करते हैं।

अगर शेर की लंबाई की बात करें तो यह 6 feet का होता है और 3.5 feet से 4 feet ऊंचा होता है एक वयस्क शेर के 30 दांत होते हैं जिससे इसके लिए शिकार करना बहुत ही आसान हो जाता है शेर 80 km/h की रफ्तार से दौड़ सकता है जिस कारण यह अपने शिकार को बहुत ही जल्दी पकड़ सकता है।

शेर का वजन औसतन 180 से 190 kg होता है जबकि शेरनी का वजन लगभग 125 kg होता है जो शिकार करते समय उनके लिए काफी सहायक माना जाता है।

Essay on Lion in Hindi :

परिचय | Introduction :

शेर एक जंगली जानवर है यह बहुत ताकतवर प्राणी है जिस कारण इसे जंगल का राजा भी कहा जाता है शेर का वैज्ञानिक नाम “Panthera Leo” है।

शेर काफी खतरनाक जानवर है इसकी एक दहाड़ से ही जंगल के सभी जानवर सहम जाते हैं शेर बहुत ही आसानी से अपने से बड़े जानवरों का शिकार कर सकता है जिस कारण सभी जानवर इससे दूर रहने का प्रयास करते हैं।

से अपने से बड़े जानवरों का शिकार करने से भी पीछे नहीं हटता यह मुख्य रूप से हिरण, जिराफ, हाथी, भैंस, बारहसिंघा का शिकार करता है।

शेर कभी भी बिना मतलब के किसी जानवर का शिकार नहीं करता वह शिकार तभी करता है जब वह भूखा होता है शेर अपने भोजन को तुरंत खत्म नहीं करता बल्कि वह उसे कई दिनों तक धीरे-धीरे खाता है।

शेर को पृथ्वी का सबसे आलसी जानवर भी माना जाता है क्योंकि शेर पूरे 1 दिन यानी 24 घंटे में 20 घंटे सोने में बिताता है बाकी बचे हुए 4 घंटे में वह शिकार की तलाश में निकलता है और शिकार को खाने में व्यय करता है।

शेर खासकर रात के अंधेरे में झाड़ियों या नदियों तालाबों के किनारे छुपकर अपने शिकार की तलाश करता है और जैसे उसे शिकार की आहट सुनाई देती है वह उस पर आक्रमण करता है।

शेर ज्यादातर मैदानी घास के क्षेत्रों में रहता है और मुख्य रूप से एशिया और अफ्रीका के जंगलों में पाया जाता है। यह सबसे आश्चर्य की बात है कि पूरी दुनिया में शेर से ज्यादा शेर की मूर्तियां बनाई गई हैं।

शेर का जीवनकाल औसतन 15 से 20 वर्ष का होता है।

शेर की शारीरिक संरचना :

शेर की संरचना की बात करें तो शेर की लंबाई करीब 6 से 8 feet होती है और इसकी ऊंचाई लगभग 3.5 feet – 4 feet होती है।

शेर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है और लंबी छलांग मारने में सक्षम होता है। शेर की गर्दन पर लंबे-लंबे भूरे रंग के बाल होते हैं जो उसे दुश्मन के वार से बचाने में मदद करते हैं और उसकी पूंछ उसके संतुलन को बनाए रखने में मदद करती है।

एक वयस्क शेर के मुंह में 30 दांत होते हैं जिसमें किनारे के दौरान काफी नुकीले होते हैं जो किसी भी बड़े से बड़े जानवर के मोटे-मोटे चमड़े बहुत ही आसानी से फाड़ देते हैं।

शेर के चार पैर होते हैं जिन पर काफी बड़े बड़े नाखून होते हैं जिससे शेर अपने शिकार के ऊपर काफी तेजी से अपनी पकड़ बना लेता है शेर के आंखों का रंग भूरा होता है जो रात में देखने पर काफी चमकता है।

शेर की प्रजातियां :

पृथ्वी पर शेर की अनेक प्रजातियां हैं जिनमें से कुछ प्रजातियां विलुप्त हो चुकी है फिलहाल शेर की 12 प्रजातियां पूरी दुनिया में पाई जाती हैं जिनमें से कुछ मुख्य प्रजातियां इस प्रकार हैं –

  • Barbary Lion
  • West African Lion
  • Masai Lion
  • Transvaal Lion
  • Asiatic Lion

पिछले कुछ वर्षों से शेर की संख्या में भारी कमी देखने को मिली है वर्ष 2018 में भारत में शेरों की संख्या कुल 523 रह गई थी।

शेर की सबसे बड़ी प्रजाति “Barbery Lion” है। अभी तक शेर का सबसे पुराना जीवाश्म तंजानिया में देखने को मिला है जो लगभग 35 लाख वर्ष पुराना है।

शेरों का महत्व :

भारत में शेर का सबसे बड़ा महत्व है इसका अंदाजा आप भारत के राष्ट्रीय चिन्ह से ही लगा सकते हैं भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ है अशोक स्तंभ पर 4 शेरों की आकृति बनाई गई है जिसमें हमें आगे की तरफ तीन शेर दिखाई देते हैं और एक शेर पीछे की तरफ होता है जो हमें दिखाई नहीं देता।

भारत में शेरों के संरक्षण हेतु भारत सरकार द्वारा अनेकों कदम उठाए गए यही कारण है कि भारत में अन्य एशियाई देशों के मुकाबले शेरों की संख्या सबसे ज्यादा है।

निष्कर्ष :

शेर जंगल का सबसे खतरनाक जानवर होने के बावजूद भी इसकी संख्या लगातार तेजी से कम हो रही है और इसका मुख्य कारण है शिकारियों द्वारा इसका शिकार किया जाना।

शिकारियों का मतलब जंगली जानवर इन शेरों का शिकार नहीं कर रहे बल्कि मनुष्य इनका शिकार कर रहा है। शेरों की कई प्रजातियां हैं जो अब विलुप्त हो चुकी हैं अगर हम इन्हें बचाने के लिए कोई खास कदम नहीं उठाएंगे तो डायनासोर की तरह पृथ्वी से शेरों का अस्तित्व भी विलुप्त हो जाएगा।

हालांकि अन्य देशों के मुकाबले भारत में शेरों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है भारत में 2010 में शेरों की संख्या केवल 411 थी लेकिन वर्ष 2015 की शुरुआत में शेरों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली 2015 में इनकी संख्या बढ़कर 523 हो गई।

5 Lines About Lion in Hindi :

  • शेर जंगल का राजा है।
  • शेर की सबसे बड़ी प्रजाति “Barbery Lion” है।
  • शेर का वैज्ञानिक नाम “Panthera Leo” है।
  • शेर की औसतन आयु लगभग 20 वर्ष होती है।
  • शेर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है।

10 Lines on Lion in Hindi :

  • शेर “सिंह” के नाम से भी जाना जाता है शेर की तुलना विलुप्त हो चुके डायनासोर से भी की जाती है क्योंकि जिस प्रकार डायनासोर से पूरे जंगल के जीव जंतु डरे हुए रहते थे ठीक उसी प्रकार आज शेर से पूरा जंगल भयभीत रहता है।
  • शेर में मीठा स्वाद अनुभव करने की कोई ग्रंथि नहीं होती।
  • शेर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ता है और 36 फीट लंबी छलांग लगाने में सक्षम है।
  • एक वयस्क शेर के मुंह में 30 दांत होते हैं जिसमें किनारे के दौरान काफी नुकीले होते हैं जो किसी भी बड़े से बड़े जानवर के मोटे-मोटे चमड़े बहुत ही आसानी से फाड़ देते हैं।
  • पूरी दुनिया में शेर से ज्यादा उनकी मूर्तियां हैं।
  • एक शेर एक दिन में लगभग 8 kg मांस खा सकता है।
  • शेर की दहाड़ ने की आवाज लगभग 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई देती है।
  • शेर के मुकाबले शेरनी सबसे ज्यादा शिकार करती है।
  • एक दशक पहले अफ्रीका में शेरो की संख्या 2 लाख से ज्यादा थी लेकिन आज यह संख्या घटकर केवल 15 से 30 हजार रह गयी है।
  • भारत में पाए जाने वाले शेरों को “Asiatic Lion” कहते है। 

Female Lion in Hindi :

शेरनी को बहुत काम करना होता है। वे न केवल अपने बच्चों की देखभाल करते हैं, बल्कि उनके भोजन के लिए शेरनी को शिकार के लिए भी जाना पड़ता है ताकि वे अपने बच्चों और नर शेर का पेट भर सकें।

Female Lion In Hindi
Female Lion In Hindi

शेरनी नर शेर की तुलना में छोटे और तेज होते हैं जिससे वो अपने शिकार को बहुत तेजी से पकड़ लेते हैं। मादा बच्चों का जीवन काफी आसान होता है वो आमतौर पर अपने परिवार के साथ हमेशा के लिए रहते हैं।

लेकिन वहीँ नर बच्चों या उनके भाइयों के लिए जीवन बहुत कठिन होता है। लगभग दो साल की उम्र में ही नर शावकों को गर्व छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है और उन्हें अपना शेष जीवन अकेले ही बिताना पड़ता है।

Female Lion की लंबाई आमतौर पर 4.6 से 5.7 Feet के बीच होती है, जबकि Male Lion की लंबाई 5.6 से 8.3Feet के बीच होती है। इनकी पूंछ की लंबाई 27 से 41 inch होती है। Female Lion का वजन 270 से 400 पाउंड होता है, जबकि Male Lion का वजन 330 से 570 पाउंड होता है।

Facts About Lion in Hindi :

  • 10 अगस्त को World Lion Day मनाया जाता है।
  • अफ्रीकन शेर एशियाई शेरों के मुकाबले ज्यादा ताकतवर होते हैं।
  • शेर के सुनने की क्षमता काफी तेज होती है शेर 1 मील दूर से ही अपने शिकार की आवाज सुन लेता है।
  • शेर खासकर मैदानी क्षेत्रों में रहना पसंद करते हैं।
  • आपकी जानकारी के लिए मैं आपको बता दूं कि शेर कई हद तक पैर भी सकता है।
  • शेर एक बिल्ली की प्रजाति है इसे बड़ी बिल्ली भी कहा जाता है।
  • शेर की नजरें इंसानी आंखों के मुकाबले कई गुना तेज होती है यह काफी दूर से ही अपने शिकार को पहचान लेता है।
  • शेर एकमात्र ऐसा जानवर है जो लगभग सभी जानवरों का शिकार कर सकता है शेर हाथी और दरियाई घोड़े का भी शिकार करता है।
  • शेर पूरी तरह मांसाहारी जानवर है यह मांस के अलावा और कुछ नहीं खाता।
Share Post👇
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment