नमस्कार, आज हम Mahatma Gandhi के कुछ ऐसे अनमोल विचारों यानी Mahatma Gandhi Quotes In Hindi के बारे में जानेंगे जो सत्य की राह पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं गांधी जी अपने इन्हीं विचारों के द्वारा भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में सफल रहे थे।
महात्मा गांधी को हम प्यार से बापू भी कहते हैं और इन्हें राष्ट्रपिता की उपाधि भी प्राप्त है सच्चे अर्थों में कहा जाए तो महात्मा गांधी युगपुरुष थे। महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे, वह एक सरल और उच्च विचार वाले व्यक्ति थे।
Short Biography Of Mahatma Gandhi:
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान में हुआ था। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचंद गांधी और उनकी माता का नाम पुतलीबाई था। महात्मा गांधी की पत्नी का नाम कस्तूरबा गांधी था।
महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भारत देश को एक स्वतंत्र देश बनाया। महात्मा गांधी के मूल मंत्र सत्य और अहिंसा है। स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
Mahatma Gandhi Quotes Images in Hindi :
Quotes of Mahatma Gandhi :
हो सकता है आप कभी ना जान सके कि, आपके काम का क्या परिणाम हुआ, लेकिन यदि आप कुछ करेंगे नहीं तो कोई परिणाम नहीं होगा।
व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है वह जो सोचता है वही बन जाता है।
राष्ट्रीय व्यवहार में हिंदी को काम में लाना देश की उन्नति के लिए आवश्यक है।
खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो देना।
एक विनम्र तरीके से आप दुनिया को हिला सकते हैं।
श्रद्धा का अर्थ है आत्मविश्वास, और आत्मविश्वास का अर्थ है ईश्वर में विश्वास।
जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो, तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं।
लंबे-लंबे भाषणों से कई अधिक मूल्यवान है इंच भर कदम बढ़ाना।
मैं किसी को भी अपने गंदे पांव के साथ मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा।
Quotes Of Mahatma Gandhi In Hindi :
पहले वह आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वह आप पर हसेंगे, फिर वह आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जाएंगे।
हमेशा अपने विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखें, हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें, और फिर सब कुछ ठीक हो जाएगा।
मैं सिर्फ लोगों के अच्छे गुणों को देखता हूं, ना कि उनकी गलतियों को गिनता हूं।
दुनिया हर किसी के जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन किसी के लालच को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं।
अहिंसा मानवता के लिए सबसे बड़ी ताकत है, यह आदमी द्वारा तैयार विनाश के ताकतवर हथियार से अधिक शक्तिशाली है।
अपने ज्ञान पर जरूरत से ज्यादा यकीन करना मूर्खता है, यह याद दिलाना ठीक होगा की सबसे मजबूत कमजोर हो सकता है और सबसे बुद्धिमान गलती कर सकता है।
अहिंसात्मक युद्ध में अगर थोड़े भी मर मिटने वाले लड़ाके मिलेंगे तो वह करोड़ों की लाज रखेंगे, और उनमें प्राण फूकेंगे, अगर यह मेरा सपना है तो भी यह मेरे लिए मधुर है।
शारीरिक उपवास के साथ-साथ मन का उपवास ना हो तो वह हानिकारक हो सकता है।
काम की अधिकता नहीं अनियमितता आदमी को मार डालती है।
जो काम आप स्वयं कर सकते हैं वह काम किसी दूसरे से ना कराएं।
Mahatma Gandhi Motivational Quotes in Hindi :
यदि व्यक्ति सीखना चाहे तो उसकी हर एक भूल उसे शिक्षा दे सकती है।
प्रेम की शक्ति दंड की शक्ति से हजार गुना प्रभावशाली और स्थाई होती है।
हो सकता है हम ठोकर खाकर गिर पड़े, पर हम उठ सकते हैं लड़ाई से भागने से तो इतना ही अच्छा है।
कमजोर कभी माफ़ी नहीं मांगते, छमा करना तो ताक़तवर व्यक्ति की विशेषता है।
जीवन ऐसे जियो जैसे की तुम कल मरने वाले हो, सीखो ऐसे की तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो।
आपका भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं।
आपको मानवता से विश्वास नहीं खोना चाहिए, मानवता सागर के समान है यदि सागर की कुछ बूंदे गंदी है तो पूरा सागर गंदा नहीं हो सकता।
जिस दिन एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेगी, उस दिन से हम कह सकते हैं कि भारत ने स्वतंत्रता हासिल कर ली है।
शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है, यह एक अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।
थोड़ा सा अभ्यास बहुत सारे उद्देश्यों से बेहतर है।
विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए, जो विश्वास अंधा हो जाता है वो मर जाता है।
Mahatma Gandhi Famous Quotes In Hindi :
स्वास्थ्य ही हमारा सबसे अच्छा धन है, सोने और चांदी का मूल्य इसके सामने कुछ भी नहीं।
मौन सबसे सशक्त भाषण है, इससे धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनने लगेगी।
एक अच्छा इंसान हर सजीव का मित्र होता है।
आंख के बदले में आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।
जब मैं निराश होता हूं तो मैं याद कर लेता हूं कि समस्त इतिहास के दौरान सत्य और प्रेम के मार्ग की हमेशा विजय होती है, कितने ही तानाशाह और हत्यारे हुए हैं कुछ समय के लिए वह अजेय लग सकते हैं लेकिन अंत में उनका पतन होता ही है, इसके बारे में सोचिए।
मैं हिंदी के जरिए प्रांतीय भाषाओं को दबाना नहीं चाहता, लेकिन उनके साथ हिंदी को भी मिला देना चाहता हूं।
भविष्य में क्या होगा मैं यह नहीं सोचना चाहता, मुझे वर्तमान की चिंता है ईश्वर ने मुझे आने वाले समय पर कोई नियंत्रण नहीं दिया है।
हम जिस की पूजा करते हैं, उसी के सामान बन जाते हैं।
वास्तविक सौंदर्य ह्रदय की पवित्रता में है।
अंतिम शब्द:
हमें Mahatma Gandhi के इन विचारों से सीख लेनी चाहिए और इन्हें अपने जीवन में लाना चाहिए, गाँधी जी अपने इन्ही विचारों और साहस के द्वारा भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करवा पाए!
बड़ी से बड़ी विपत्ति भी दूर हो जाती है अगर आपमें उससे लड़ने का साहस है! आपको Mahatma Gandhi Quotes In Hindi और Quotes Of Mahatma Gandhi In Hindi कैसे लगे हमें Comment Box में अवश्य बताएं!