INDIA का पूरा नाम क्या है | Full Form of India

भारत यानी की INDIA विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है इसी कारण इसकी छवि शेष एशिया से अलग और विशेष है। भारत पूरे विश्व में सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है भारत अपनी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है भारत की गिनती अब दुनिया के सबसे औद्योगिक देशों में की जाती है।

आजादी के बाद भारत सामाजिक और आर्थिक रूप से काफी ताकतवर बन चुका है। आज भी कई लोग यह पूछते हैं कि इंडिया का पूरा नाम यानी Full Form Of India क्या है हमारे देश का नाम हिंदुस्तान कब और कैसे पड़ा?

आज हम इसी विषय पर चर्चा करने वाले हैं हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं जो यह जानना चाहते हैं कि आखिर INDIA का पूरा नाम (Full Form Of India) क्या है और ज्यादातर लोग इसके बारे में हिंदी में (full form of India in Hindi) जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारत को INDIA के नाम से क्यों जाना जाता है :

सबसे पहले हमारे लिए यह जानना जरूरी है कि आखिर भारत को INDIA नाम से क्यों जाना जाता है। हमारे देश में एक नदी बहती थी जिसका नाम था सिंध नदी इसे सिंधु नदी भी कहते थे और वह आज पाकिस्तान में है, वह नदी आज भी है लेकिन बंटवारे के बाद पाकिस्तान में चली गई।

Full Form of India

 उस नदी का अंग्रेजी में नाम था Indus River. धीरे-धीरे Indus का उच्चारण करते करते हमारे देश का नाम इंडिया पड़ गया। कई लोगों का मानना है कि हमारे देश का नाम INDIA अंग्रेजों के आने के बाद पड़ा लेकिन ऐसा नहीं है, काफी समय पहले से हमारे देश का नाम INDIA था।

India के Official Names:

  हमारे देश के दो Official नाम है—

  •  भारत
  • इंडिया (India)

यानी कि हमारे देश का हिंदी में आधिकारिक नाम भारत, और अंग्रेजी में INDIA है। हमारे देश में ज्यादातर लोगों का यह मानना है कि हिंदुस्तान भी हमारे देश का नाम है लेकिन यह कोई आधिकारिक नाम नहीं है इस नाम से केवल भारत को जाना जाता है अन्य कई देशों के लोग भारत को हिंदुस्तान के नाम से भी जानते हैं इसीलिए भारत को हिंदुस्तान भी कहा जाता है।

भारत का नाम हिंदुस्तान कब और कैसे पड़ा :

अब हम में से ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल आएगा कि हमारे देश का नाम हिंदुस्तान कब पड़ा और यह नाम किसने रखा। चलिए इसके बारे में भी जान लेते हैं, अब से दो-ढाई हजार  साल पहले अरब, ईरान और कई अन्य देशों से हमारे देश में व्यापारी आते थे और हमारे देश में एक ही धर्म था सनातन धर्म जिन्हें हिंदू भी कहा जाता था।

 यह पूरा देश हिंदुओं का स्थान था और हिंदुओं की भूमि थी  इसलिए अरब और ईरान के व्यापारी हमारे देश को हिंदुस्तान कहने लगे। फिर धीरे—धीरे अरब और ईरान में विशेषकर यह नाम प्रचलित होता गया और भारत देश का नाम धीरे-धीरे हिंदुस्तान पड़ गया। हिन्दुस्तान नाम देश के बंटवारे से भी (1947) काफी पुराना नाम है अगर हम पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान बंटवारे के बाद ही नया नाम बना था।

भारत नाम कैसे पड़ा :

चलिए अब जानते हैं हमारे देश का नाम भारत कैसे पड़ा शायद आप जानते होंगे की एक सम्राट जिनका नाम भरत था उन्हीं के नाम को लेकर हमारे देश का नाम भारत पड़ा।

INDIA का पूरा नाम क्या है :

अब INDIA की full form की बात करें तो official और आधिकारिक तौर पर INDIA एक नाम है और इसकी कोई भी फुल full form नहीं है लेकिन देश के कुछ विद्वानों ने इसकी Full Form निकाली है जो इस प्रकार हैं—

I — Independent
N — Nation
D — Democratic
I — Intelligent
A — Area

इसी तरह INDIA की एक और Full Form बनाई गई है जो इस प्रकार है—

I — Independent
N — Nation
D — Declared
I — In
A — August

भारत को कितने नामों से जाना जाता है :

भारत को अलग—अलग समाज में अलग–अलग और अनेक नामों से जाना और पहचाना जाता है जो इस प्रकार हैं—

  1. Hindustan 
  2. Aryavrata
  3. Bharata
  4. India
  5. Hidus
  6. Indika
  7. Indo
  8. भारत
  9. सोने की चिड़िया
  10. जम्बूद्वीप — यह नाम भारत का प्राचीन नाम है इस नाम का अर्थ होता है “जम्बू वृक्ष की भूमि”

अंतिम शब्द :

हमें उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आई होगी अगर आपके इससे जुड़े कोई सवाल हैं तो हमसे कमेंट के माध्यम से जरूर पूछें।

Share Post👇
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

6 thoughts on “INDIA का पूरा नाम क्या है | Full Form of India”

Leave a Comment