JioFi Account Login कैसे करें | JioFi Account login

आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानने वाले हैं की JioFi Account को My Jio App के जरिए कैसे Login कर सकते हैं और अपने JioFi Account को कैसे Manage कर सकते हैं, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

JioFi Account Login Kaise Karein:

  •  सबसे पहले तो आप अपना JioFi Device On कर लीजिए।
  •  इसके बाद अपने स्मार्टफोन को JioFi Device से कनेक्ट कर लीजिए।
  •  अब आप Play Store में जाएं और  My Jio App डाउनलोड कर लें।
  • यदि आपके पास पहले से ही My Jio App है, तो My Jio App को खोलें और उसमें आपको JioFi User का विकल्प मिल जाएगा, उस पर Tap करें।
  •  यदि आपका जियोफाई नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अलग अलग है, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
  • अब जो OTP आपको मिला है, उसे Enter करें और Login कर लें।
  •  लेकिन अगर आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और JioFi नंबर एक ही है, तो आप किसी भी अन्य वैकल्पिक नंबर को चुनकर या अपने आधार से जुड़े हुए नंबर को चुनकर Proceed पर क्लिक कर दीजिए।
  •  यहां यह ध्यान रखें कि जो मोबाइल नंबर आप चुन रहे हैं, वह सिस्टम में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के रूप में अपडेट हो जाएगा।
  •  JioFi Account Log in करने के लिए अपना OTP Enter कर दीजिए
  •  यदि आप किसी अन्य नंबर को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बनाना चाहते हैं, तो आपको सबसे नीचे एक Option मिलेगा Login With JioFi serial Number पर Tap करें।
  •  इसके बाद आपसे  JioFi RSN नंबर मांगा जाएगा।
  •  यह नंबर आपको JioFi डिवाइस के बॉक्स पर या JioFi डिवाइस की बैटरी निकाल कर उसके नीचे लगे स्टीकर पर मिल जाएगा।
  • अब RSN नंबर Enter करें और Proceed पर Tap कर दें।
  •  अब आप से मोबाइल नंबर Enter करने के लिए कहां जाएगा।
  •  आप यहां वह मोबाइल नंबर Enter कीजिए जो आप JioFi डिवाइस के लिए अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर सेट करना चाहते हैं।
  •  इसके बाद नीचे आपको Generate OTP का Option मिलेगा।
  •  उस पर Tap कर दीजिए अब आपको एक OTP प्राप्त होगा।
  •  उस OTP को Enter कीजिए और Submit के बटन पर क्लिक कर दीजिए।

अब आपने My jio App में सफलतापूर्वक लॉगइन करके अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर चेंज कर लिया है, लेकिन अगर आपने पहले से ही किसी अन्य मोबाइल नंबर से अपने My Jio App में Login किया हुआ है, तो आप My Jio App को खोलें और उसमें आपको अपना मोबाइल नंबर और आपका प्लेन दिख जाएगा। आपको अपने मोबाइल नंबर के नीचे Link New Account का विकल्प मिलेगा आप उस पर Tap करके बहुत ही आसानी से अपना जिओ का नंबर अपने मौजूदा अकाउंट से लिंक कर सकते हैं।

ऊपर हमने जाना कि, हम अपने JioFi Account को My Jio App के जरिए कैसे Login कर सकते हैं, लेकिन बहुत से लोग जो नया JioFi डिवाइस लेते हैं उन्हें यह पता नहीं रहता है कि हमारे JioFi डिवाइस का डिफॉल्ट पासवर्ड क्या होगा? और  हम अपने JioFi डिवाइस का डिफॉल्ट पासवर्ड  कैसे पता करें? तो चलिए इसके बारे में भी जान लेते हैं।

अपने JioFi डिवाइस का डिफॉल्ट पासवर्ड कैसे पता करें:

JioFi का डिफॉल्ट पासवर्ड जानना बहुत ही आसान है JioFi का पासवर्ड आपको JioFi डिवाइस के बॉक्स में मिल जाएगा लेकिन अगर आपका बॉक्स कहीं खो गया तो आप सबसे पहले अपने JioFi डिवाइस को लीजिए।
● अब उसके बैक कवर को खोलिए।
● उसके बाद अपने JioFi की बैटरी को निकाल लीजिए।
● बैटरी निकालने के बाद आपको अपने JioFi डिवाइस की पूरी जानकारी दिख जाएगी।
● उसी में आपको PWD लिखा हुआ मिलेगा और उसके आगे जो लिखा हुआ होगा बस वही आपका पासवर्ड है।

how to change jiofi password

Example- PWD : ehg12hbj66k

अब बहुत से लोग यह सोचते हैं कि हम अपने JioFi डिवाइस का पासवर्ड बदल सकते हैं या नहीं क्योंकि कई बार हम किसी कारण वश अपना पासवर्ड बदलना चाहते हैं जिसे कोई हमारा डाटा फिजूल में खर्च ना करें तो आइए इसके बारे में भी जान लेते हैं।

अपने JioFi का पासवर्ड कैसे बदलें:

JioFi Login

  • सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप को उस JioFi Device से कनेक्ट कीजिए जिस का पासवर्ड आप बदलना(Change) करना चाहते हैं।
  • अब आप अपने लैपटॉप या स्मार्टफोन में कोई भी ब्राउज़र खोलिए।
  • अब अपने ब्राउज़र में jio.local.html साइट को खोलिए यह Jio की Official वेबसाइट इसलिए आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
  • वेबसाइट के खुलने के बाद आपके सामने सबसे ऊपर Right Side में Login का Option देखने को मिलेगा उस पर क्लिक कीजिए।
  • अब आपसे User Name और Password Enter करने के लिए कहा जाएगा।
  • अब User Name और Password दोनों में ही आपको  administrator लिखकर लॉगइन कर लेना है।
  • अब आपको बहुत सारे Option देखने को मिलेंगे
  • उनमें सबसे ऊपर आपको Network लिखा हुआ दिखेगा Network पे Click कीजिए।
  • अब आपको Wifi Configuration का Option देखने को मिल जाएगा।
  • Wifi Configuration पर क्लिक कीजिए।
  • आपके सामने आपके JioFi डिवाइस की सभी जानकारी देखने को मिल जाएगी।
  • इसमें आप अपने JioFi डिवाइस का नाम और पासवर्ड बदल(Change) कर सकते हैं।
  • अगर आप अपने JioFi डिवाइस का नाम बदलना चाहते हैं तो Network Name (SSID) पर क्लिक करके अपने JioFi डिवाइस का नाम बदल सकते हैं।
  • अपने JioFi डिवाइस का पासवर्ड बदलने(Change) करने के लिए आपको सबसे नीचे पासवर्ड का Option मिलेगा।
  • वहां आपका पासवर्ड पहले से ही Fill(भर हुआ) होगा।
  • अब उसे हटाकर अपना नया पासवर्ड डालिए और Save के बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • बस आपका पासवर्ड बदल(Change) गया।

हमें उम्मीद है आपको JioFi Account से जुड़ी सभी जानकारी इस पोस्ट में मिल गयी होगी आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें Comment Box के माध्यम से जरूर बताएं।

Share Post👇

Leave a Comment